फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   226 teachers get joining lattor

226 शिक्षिकाओं को आवंटित हुए विद्यालय

Wed, 27 Jan 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
226 teachers get joining lattor
भोगांव में विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग करातीं शिक्षिकाएं - फोटो : MAINPURI
भोगांव। कस्बा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रही काउंसिलिंग के बाद बुधवार को 226 नव नियुक्ति शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन का कार्य पूरा कर लिया गया। शेष शिक्षकों को बृहस्पतिवार को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती के द्वितीय चरण में जिले में 632 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं। 25 जनवरी और 27 जनवरी को विद्यालय आवंटन होना था। लेकिन 25 जनवरी को वेबसाइट बाधित होने के कारण विद्यालय आवंटन का कार्य 27 जनवरी तक पूरा नहीं किया जा सका। 25 जनवरी को 11 दिव्यांग पुरुष और 32 महिलाओं को विद्यालय आवंटित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को 226 महिलाओं को विद्यालय आवंटित किए गए। बुधवार तक कुल 269 नव नियुक्ति शिक्षिकाओं जिनमें 11 दिव्यांग पुरुष शामिल हैं को विद्यालय आवंटन का कार्य पूरा कर दिया गया। शेष शिक्षकों को बृहस्पतिवार को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। बुधवार को काउंसिलिंग के दौरान डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रक्ता हर्ष दीपांकर तिवारी, आरेंद्र सिंह चौहान, खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल, सर्वेश यादव, प्रदीप चौहान, मोहित दुबे, सुबोध यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed