फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2237 babies of rare Sal and Dhor species of turtles have joined Chambal family in Agra

UP News: चंबल आए दुर्लभ 'साल और ढोर' कछुओं के दो हजार से अधिक नन्हें मेहमान; मगरमच्छ के 234 शिशुओं का हुआ जन्म

Sun, 14 Jul 2024 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 09:16 PM IST
सार

दुनियाभर में दुर्लभ 'साल और ढोर' कछुओं के दो हजार से अधिक नन्हें मेहमान चंबल के कुनबे में शामिल हुए। वहीं हैचिंग के बाद मगरमच्छ के 234 शिशुओं का जन्म हुआ। 

विज्ञापन
2237 babies of rare Sal and Dhor species of turtles have joined Chambal family in Agra
चंबल आए दुर्लभ 'साल और ढोर' कछुओं के दो हजार से अधिक नन्हें मेहमान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में चंबल के कुनबे में दुनियाभर में दुर्लभ हुए साल और ढोर प्रजाति के कछुओं के 2237 बच्चे शामिल हुए हैं। कछुओं की साल प्रजाति सिर्फ चंबल नदी में बची है, जबकि ढोर प्रजाति के 98 फीसदी कछुए चंबल नदी में हैं। दो फीसदी कछुए गंगा और यमुना नदी में हैं।

विज्ञापन


कछुओं की 500 मादाएं चंबल नदी में हैं। चंबल के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मार्च में रेहा, विप्रावली, उमरैठा, महुआशाला, चीकनीपुरा, नंदगवां वन ब्लॉक में 92 नेस्ट में कछुओं ने 2325 अंडे दिए थे। मई में हुई हैचिंग में 2237 नन्हे मेहमानों का जन्म हुआ है। 88 अंडे नष्ट हुए हैं।

विज्ञापन

मगरमच्छ के 234 शिशुओं का जन्म

मगरमच्छ की हैचिंग का काम भी पूरा हो गया है। रेंजर ने बताया कि क्योरी, नंदगवां वन ब्लॉक में एक-एक, चीकनीपुरा वन ब्लॉक में दो, महुआशाला वन ब्लॉक में तीन कुल 7 घोसलों में मगरमच्छ ने 250 अंडे दिए थे। इनमें से 234 मगरमच्छ शिशुओं का जन्म हुआ है। 16 अंडे नष्ट हो गए। चंबल में 928 मगरमच्छ हैं, जिनमें 281 बाह रेंज के शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed