फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 patients died due to lack of oxygen in 24 hours at covid hospitals of agra

अमर उजाला पड़ताल: आगरा के पांच कोविड अस्पतालों में 22 मरीजों की मौत, प्रशासन ने बताईं 11

Wed, 28 Apr 2021 09:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Apr 2021 09:44 AM IST
सार

जिला प्रशासन और कोविड अस्पतालों में मरीजों की मौत के आंकड़े मेल नहीं खा रहे हैं। अमर उजाला पड़ताल में यह बात सामने आई हैं। 

विज्ञापन
22 patients died due to lack of oxygen in 24 hours at covid hospitals of agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में पिता के शव के पास बैठा बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जिला प्रशासन और कोविड अस्पतालों में मरीजों की मौत के आंकड़े मेल नहीं खा रहे हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले में 24 घंटे में 11 मौतें बताई हैं। जबकि अमर उजाला पड़ताल में पांच कोविड सेंटर पर ही 22 मरीजों की मौत का सच सामने आया है। शहर में 41 कोविड सेंटर हैं। जिनमें 36 अस्पतालों ने सोमवार रात से मंगलवार शाम तक हुई मौतों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन


सोमवार रात में 25 से अधिक कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गई। ऑक्सीजन जानलेवा कमी से जूझते हुए कई मरीजों की मौत हुई हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में 11 संक्रमित मरीजों की मौत से कुल मृतक संख्या 241 हो गई है। प्रशासन के दावे की पड़ताल में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी से पांच की मौत
न्यू आगरा स्थित यशवंत हॉस्पिटल संचालक डॉ. सुरेंद्र भगौर ने बताया कि यहां ऑक्सीजन कमी से पांच मरीजों ने सोमवार रात और एक मरीज ने मंगलवार सुबह दम तोड़ा है। उन्होंने कहा कि हम लगातार डीएम, एडीएम, मजिस्ट्रेट को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए फोन लगाते रहे, तीन घंटे बाद कुछ सिलिंडर मिले। तब तक मेरी आंखों के सामने ही मेरे पांच मरीज तड़प-तड़प कर मर गए। मैं रातभर सो नहीं सका। मन बहुत विचलित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन जनरेटर ने बचाई बहुत सी जानें
सिकंदरा स्थित प्रभा कोविड हॉस्पिटल संचालक एवं आईसीयू विशेषज्ञ डॉ. बीके सिंह ने बताया कि मेरे यहां 90 मरीज भर्ती हैं। यहां आठ मरीजों की मौत हुई है। सोमवार से ज्यादा ऑक्सीजन किल्लत मंगलवार को रही। उन्होंने कहा कि मेरे यहां ऑक्सीजन जनरेटर है उससे 60 सिलिंडर भर लिए इसलिए बहुत से मरीजों की जान बच गई। 

तीन अस्पतालों में आठ की मौत
ट्रांसयमुना स्थित श्रीकृष्णा कोविड सेंटर संचालक डॉ. अनिल यादव ने बताया कि उनके यहां तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। इसी तरह साकेत हॉस्पिटल संचालक डॉ. आशुतोष सक्सैना ने बताया कि मेरे यहां दो और शहीद नगर स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल संचालक डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि उनके यहां तीन मरीजों की मौत हुई है। 

36 अस्पतालों ने नहीं दिया ब्योरा
इस मामले में अमर उजाला संवाददाता ने रामरघु, नयति, रवि हॉस्पिटल समेत 36 कोविड अस्पतालों से बीते 24 घंटे में भर्ती मरीज और मृतकों का ब्योरा मांगा, लेकिन बाकी अस्पतालों ने मृतकों की सूचना सार्वजनिक नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed