{"_id":"670682cea7e0bedc3e069121","slug":"22-month-old-child-suffering-from-fever-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-125328-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार से पीड़ित 22 माह के बच्चे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार से पीड़ित 22 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
Wed, 09 Oct 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित 22 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
- जिले में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं बुखार के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। बुखार से पीड़ित 22 माह के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1405 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।
बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 1405 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम के साथ बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञ के पास मरीजों की लाइन लगी देखी गई। औंछा थाना क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर परमकुटी निवासी यश (22 माह) पुत्र योगेंद्र को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बुधवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बुखार से पीड़ित 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
11 संदिग्धों की कराई गई डेंगू जांच
जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए बुखार के ऐसे मरीज जिनकी प्लेटलेट्स तेजी के साथ गिर रही हैं की डेंगू जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे 11 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच कराई गई।