फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पालिका ने मानी मांगे, सफाईकर्मी काम पर लौटे

पालिका ने मानी मांगे, सफाईकर्मी काम पर लौटे

Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पालिका ने मानी मांगे, सफाईकर्मी काम पर लौटे
आदिकेशव से गायघाट तक सीवेज और गाद से काला हुआ गंगा जल - फोटो : अमर उजाला
सोरों। मांगों को लेकर हड़ताल पर गए सफाई कर्मी काम पर वापस लौट आए हैं। पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगें मान ली हैं। कर्मियों के काम पर लौटने से तीर्थनगरी में दोपहर तक साफ सफाई का काम किया गया।
विज्ञापन

सफाईं कर्मियों की मांग थी कि संविदा सफाई कर्मियों का सातवें वेतनमान के अनुसार 16 माह के एरियर का भुुगतान किया जाए, दो प्रतिशत बोनस एरियर व दो माह का पीएफ जमा किया जाए। दैनिक सफाई कर्मियों का वेतन समान नहीं है, सफाई कार्य के लिए रखे गये ओबीसी कर्मचारियों को उनके मूल सफाई कार्य में ही लगाया जाए, लेकिन ईओ ने सभी मांगे नहीं मानी। इससे आक्रोशित सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार शाम तक सफाईकर्मियों की हड़ताल वापस कराने के लिए सभासदों की बैठक होती रही। गुरुवार को पालिका ने मांगे मान लीं। उसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। फिर तीर्थनगरी की साफ सफाई का काम शुरू हुआ। वैसे तीर्थनगरी में प्रतिदिन तीन मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, लेकिन गुरुवार को चार मीट्रिक टन कूड़ा निकला। सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष अशोक पहलवान ने कहा कि पालिका ने मांगे मान ली है। यदि सभी मांगे पूरी न हुईं तो फिर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वापस लिए नोटिस
सोरों। हड़ताल पर गए तीस कर्मचारियों को पालिका ने सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया था। वार्ता के बाद जब कर्मचारी काम पर लौट आए तो पालिका ने इन कर्मचारियों के नोटिस वापस ले लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाईकर्मियों की मांगे मानी हैं। प्रयास करेंगे कि जल्द ही मांगे पूरी कर दी जाएं। सफाई कर्मी काम पर वापस लौट आए हैं।
संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed