{"_id":"5c7d661dbdec22143d395e78","slug":"21551722013-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 लाख से बनेंगे शहर में तीन शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 लाख से बनेंगे शहर में तीन शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। शहर में सुलभ शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रसाधन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका ने पहल की है। पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में तीन जगहों पर शौचालय और तीन जगहों पर यूरिनल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पालिका ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शहर के बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रसाधन सुविधाओं का अभाव है। इसे लेकर व्यापारी भी कई बार मांग कर चुके हैं। जबकि बोर्ड बैठक में भी सार्वजनिक स्थानों पर सुविधाओं का मुद्दा प्रमुख रहा है।
अब पालिका ने शहर में तीन स्थानों पर शौचालयों के निर्माण की तैयारी कर ली है। शहर के कलक्ट्रेट, बूरा मंडी बाजार और शहीद पार्क में चार सीटर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 8,78,536 रुपये प्रति शौचालय पर खर्च होंगे। वहीं शहर के लोहामंडी, कोतवाली नगर और पोस्ट आफिस पर 60,134 रुपये की लागत से यूरिनल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
-------------
बूरा मंडी में निर्माण बन सकता है चुनौती
नगर पालिका ने बूरा मंडी बाजार में यूरिनल बनाने की तैयारी की है। इसे लेकर पालिका को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जाता है कि बूरा मंडी में यूरिनल निर्माण को लेकर व्यापारियों में रोष है।
-------------
शहर में छह स्थानों पर शौचालय और यूरिनल बनाए जाने हैं। इसके लिए निविदा निकाली गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
नंदलाल सिंह, एएसडीएम और ईओ नगर पालिका एटा