फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जमीन के विवाद में युवक की मारपीट कर हत्या

जमीन के विवाद में युवक की मारपीट कर हत्या

Wed, 13 Feb 2019 10:51 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में युवक की मारपीट कर हत्या
जमीन के विवाद में युवक की मारपीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव डांडा गंगनपुर निवासी एक युवक की दबंगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। इसमें उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक के पिता ने थाना रिजोर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव डांडा गंगनपुर निवासी रमेश चंद्र का गांव के ही सतेंद्र पुत्र अब्बल सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर देर शाम आरोपी सतेंद्र ने अपने भाई रवि व अन्य लोगों के साथ मिलकर रमेश चंद्र के बेटे संजय उर्फ संजू (22) पत्नी गंगा देवी एवं बेटी सविता के साथ लाठी डंडो से मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे संजय को चिकित्सकों ने प्रथम उपचार देकर गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। परिजन संजय को आगरा लेकर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता रमेश चंद्र ने सतेंद्र, रवि, सुशील, नंदकिशोर के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शादी की खुशियां हुई गमगीन
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक संजय उर्फ संजू की बागवाला क्षेत्र निवासी युवती के साथ शादी तय हुई थी। जिसे लेकर 21 फरवरी को लग्न समारोह और 28 फरवरी की शादी थी। उसी को लेकर परिजन शादी की तैयारियों में खुशी से लगे हुए थे। घटना के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। युवक की याद करके परिजनों का बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed