फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अलर्ट, खुफिया ने डेरा डाला

मथुरा में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अलर्ट, खुफिया ने डेरा डाला

Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अलर्ट, खुफिया ने डेरा डाला
डैमो
मथुरा। ग्यारह फरवरी को वृंदावन के अक्षयपात्र में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीजी समेत कई अफसर कैंप कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। शनिवार को सारा दिन रिहर्सल होता रहा। केंद्रीय खुफिया एजेंसी समेत कई एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। सभी होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की जा रही है। वृंदावन को हाईवे से जोड़ने वाले रास्तों पर भी फोर्स बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ 11 फरवरी को वृंदावन के अक्षयपात्र में पहुंच रहे हैं। जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसके मुताबिक मोदी और योगी करीब एक घंटा रहेंगे। प्रशासन ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ एडीजी अजय आनंद वृंदावन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी ने बताया कि जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



भीड़भाड़ वाले सभी इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। वृंदावन के हर मार्ग पर पुलिस की ड्यूटियां रहेंगी। मथुरा से लेकर वृंदावन तक के सभी होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस चेक किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम भी शाम के वक्त वृंदावन में पहुंच गई थी। दूसरी एजेंसियों नें भी डेरा जमा लिया है। 10 फरवरी को वृंदावन के सभी रास्ते सील कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों की टीम भी तैनात की गई
मथुरा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डाक्टरों की भी एक टीम तैनात की गई है। सौ शैया अस्पताल, आयोजन स्थल और जिला अस्पताल को भी चौकस कर दिया गया है। डाक्टरों की अतिरिक्त टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed