फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता

12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता

Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। लोकसभा चुनाव से पहले जनपद में तीन लाख से अधिक घरों पर भाजपा का झंडा लहराएगा। मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान के तहत इसकी शुरूआत वृंदावन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अगले दिन 12 फरवरी से कर दी जाएगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव अब निकट हैं। इसे देखते हुए भाजपा ने प्रत्येक उस घर तक पहुंचने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी का 12 से 26 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें जनपद के 55 प्रतिशत वोटरों के घरों पर भाजपा का झंडा लगाना है।
विज्ञापन


शुरूआत पार्टी के बूथ स्तर पर पदाधिकारियों के घरों से होगी। इसके बाद भाजपा की विचारधारा से तालमेल रखने वाले लोगों के घरों की छतों पर झंडा लगाया जाएगा। जनपद में 29 लाख से अधिक की आबादी है, जिसमें 11 लाख से अधिक वोटरों को अभियान के तहत मेरा परिवार भाजपा का परिवार में शामिल करना है। महानगर में इस अभियान के संयोजक प्रदीप गोस्वामी तथा सह संयोजक कमला प्रसाद और सुरभि को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथों की होगी ग्रेडिंग
भाजपा जनपद के सभी बूथ की पिछले विधानसभा चुनावों के मतदान के आधार पर ग्रेडिंग करने जा रही है। इसमें 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसका संयोजक अवधेश उपाध्याय को बनाया गया है। इसके लिए आयोजित महानगर की बैठक का संचालन राजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed