{"_id":"5c24d696bdec2256d4375fb2","slug":"21545918102-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक साफ करते समय चली गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक साफ करते समय चली गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। गांव तेजगंज में मंगलवार की रात बंदूक साफ करते समय गोली चलने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। वहां बुधवार को मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव तेजगंज निवासी 60 वर्षीय किसान हनुमान सिंह चौहान मंगलवार की रात घर में बंदूक की सफाई कर रहा था। तभी अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, गोली लगने से घायल किसान को परिजन उपचारर के लिए फर्रुखाबाद ले गए। बुधवार को उपचार के दौरान हनुमान की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर पहुच सिंह ने बताया कि बंदूक साफ करते समय हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।