फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   देश के नामचीन अखाड़ों का अलग-अलग है महत्व

देश के नामचीन अखाड़ों का अलग-अलग है महत्व

Tue, 18 Dec 2018 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
देश के नामचीन अखाड़ों का अलग-अलग है महत्व

विज्ञापन
कासगंज। देश में तमाम नामचीन साधुओं के अखाड़े हैं। इनमें से उत्तराखंड, हरिद्वार और गुजरात के अखाड़ों का अलग महत्व है। यहां के नागा साधु सोरों की शोभायात्रा में आकर्षक प्रदर्शन करते हैं। इन अखाड़ों के महंत और गिरी कार्यक्रमों की तैयारियों में लगे हैं। महंतों की मानें तो नागा सैन्य पंथ से ताल्लुक रखते हैं।

निरंजनी अखाड़ा, जूना अखाड़ा, अटल अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, पंचायती बड़ा अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा सहित 16 अखाड़े बताए गए हैं। इन अखाड़ों में से गुजरात के निरंजनी अखाड़ा, उत्तराखंड के जूना अखाड़ा, हरिद्वार के महानिर्वाणी अखाड़ों का विशेष महत्व है। इन अखाड़ों के श्रद्धालुओं ने सोरों में डेरा जमा लिया है और शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सोरों के नागालैंड अखाड़े के महंत सीताराम तिवारी ने बताया कि मुख्य अखाड़ों के महंतों ने शोभायात्रा की तैयारियों का खाका खींच लिया है। पिछली सालों की अपेक्षा इस साल और भी बेहतर प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन


निरंजनी अखाड़ा
कासगंज। यह अखाड़ा गुजरात के मांडवी में स्थापित हुआ था। इनके ईष्ट देव भगवान शंकर के पुत्र कार्तिक स्वामी हैं। इनमें दिगंबर स्वामी और महामंडलेश्वर होते हैं। इनकी शाखाएं, इलाहाबाद, उज्जैन, हरिद्वार, त्रयंबकेश्वर और उदयपुर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिर्वाणी अखाड़ा
कासगंज। इस अखाड़े की स्थापना हरिद्वार में नीलधारा के पास हुई थी। इनके इष्टदेव कपिल मुनि हैं। इसके अलावा इस अखाड़े से पंचाग्नि अखाड़ा, नागपंथी गोरखनाथ अखाड़ा, वैष्णव अखाड़ा पंचायती बढ़ा अखाड़ा भी इस अखाड़े से ताल्लुक रखते हैं।


जूना अखाड़ा
कासगंज। यह अखाड़ा सन 1945 में उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में स्थापित हुआ था। इसे भैरव अखाड़ा भी कहते हैं। इनके इष्टदेव रुद्रावतार दत्तात्रेय हैं। इनका केंद्र वाराणसी के हनुमान घाट पर भी है। हर साल इस अखाड़े के साधु सोरों की शोभायात्रा की अगुवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed