{"_id":"5bf1aa29bdec221037235b60","slug":"21542564393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे फेज में डाली जाएगी 37 कमी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे फेज में डाली जाएगी 37 कमी सीवर लाइन
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। सीवर लाइन के द्वितीय फेज के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि कार्य के कारण आगरा रोड चुंगी से आने वाला मार्ग बाधित हो गया है।
शहर को सीवर लाइन की सौगात मिलना सपना साकार होने जैसा है। कार्यदायी संस्था की कार्यगति धीमी होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर को चार फेजों में बांटकर कार्य किया जा रहा है।
प्रथम फेज का कार्य जून में ही शुरू हो गया था और अब द्वितीय फेज का कार्य शुरू हो गया है। द्वितीय फेज में 37 किमी की सीवर लाइन डाली जानी है। द्वितीय फेज का कार्य आगरा रोड चुंगी से शुरू होना था लेकिन पालीवाल कोल्ड स्टोर से कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया है। लोगों की परेशानी के मद्देनजर कार्यदायी संस्था ने दोनों ओर 100-100 मीटर पहले बोर्ड लगा दिए है।
---------
आंकड़ों पर नजर
100 मीटर पहले लगा दिए गए है बोर्ड
37 किमी बिछायी जानी है दूसरे फेज में सीवर लाइन
10 किमी पहले फेज में डाली जा चुकी है सीवर लाइन
04 चरणों में होना है शहर में सीवर लाइन का काम
---------------
सीवर लाइन शहर के लोगों के लिए बेहतरीन परियोजना है लेकिन समय पर कार्य हो तो लोगों को परेशानी कम उठानी पड़ेगी अन्यथा भारी मुश्किलें भी खड़ी हो जाएगी।
संजय यादव
सीवर लाइन का कार्य शुरू होने से आने जाने में दिक्कतें आ रही हैं। सड़क खुदी पड़ी है पता नहीं कब तक कार्य पूरा होगा तब लोगों को राहत मिलेगी।
राहुल चौधरी
सीवर लाइन बिछने से शहर में जलभराव की समस्या कम हो जाएगी। मगर वर्तमान में सीवर लाइन की खुदाई से आवागम में परेशानियां बढ़ गई हैं।
प्रबल प्रताप शुक्ला
सीवर लाइन बिछने की खुशी है लेकिन कचहरी से आगरा रोड को जोड़ने वाली सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियां हो रही हैं।
रविन्द्र कुमार