{"_id":"5bef0fd3bdec22697879cd12","slug":"21542393811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रद रहेगी अप व डाउन की शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रद रहेगी अप व डाउन की शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य को लेकर रेल प्रशासन ने शनिवार को चार पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को देरी से चलाने का निर्णय लिया। ये ट्रेनें शनिवार को प्रभावित रहेंगी।
रेल प्रशासन ने 64164 शिकोहाबाद से चलकर फंफूद व 64162 फंफूद से चलकर कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद कर दिया है। ऐसे ही कानपुर से चलकर फंफूद जाने वाली 64161 अप व फंफूद से चलकर शिकोहाबाद आने वाली 64163 को रद कर दिया। ये ट्रेनें शनिवार को रद रहेंगी।
इधर, आगरा फोर्ट से चलकर लखनऊ जाने वाली 12180 इंटरसिटी एक्सप्रेस को सवा घंटे डिले कर दिया है। आगरा फोर्ट से सुबह 5.45 बजे चलने वाली यह ट्रेन शनिवार को आगरा फोर्ट से सुबह 7 बजे चलेगी जो टूंडला करीब आठ बजे पहुंचेगी। इसी तरह कुछ समय जोधपुर-हाबड़ा को टूंडला-इलाहाबाद के मध्य डिले किया जाएगा।