{"_id":"5bdc9375bdec2269960bba66","slug":"21541182325-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में नए डॉक्टर की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में नए डॉक्टर की होगी तैनाती
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला जेल के अधीक्षक एवं जेल में तैनात चिकित्सक के आमने सामने आने के मामले में डीएम ने जांच करने के निर्देश दिए हैं वहीं सीएमओ को जेल में नए चिकित्सक की तैनाती के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के बाद दोनों की ओर से लगाए आरोपों की हकीकत सामने आएगी।
जेल में तैनात चिकित्सक डा. विनोद कुमार शर्मा ने जेल अधीक्षक पर काफी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जेल की कैंटीन में न केवल नशीले पदार्थों की बिक्री होती है अपितु बंदियों को मानक अनुसार खाना नहीं दिया जाता। उन्होंने और भी मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं जेल अधीक्षक एलएन दोहरे ने भी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया और जेल के नियमों की अनदेखी की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने साथ मोबाइल ले जाना चाहते हैं। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। दोनों ओर से डीएम के समक्ष शिकायत प्रेषित की गईं। डीएम ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ डा. प्रतिभा श्रीवास्तव को जेल में नए चिकित्सक की तैनाती के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी को भी मामले की जांच कराने के लिए पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
डीएम आरपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। नियमों की अवहेलना कोई नहीं कर सकता।