{"_id":"5bd358fdbdec2269871ee312","slug":"21540577533-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरपुरा में गुणवता को ताक पर रख बना दिए शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरपुरा में गुणवता को ताक पर रख बना दिए शौचालय
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। टूंडला की ग्राम पंचायत धीरपुरा और उसके मजरा रसूलाबाद में शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता एवं अपात्रों को नि:शुल्क शौचालय का लाभ देने की बात सामने आई है। सीडीओ ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
विकासखंड टूंडला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धीरपुरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायतें सामने आईं। लगातार मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर सीडीओ नेहा जैन ने बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया था। जांच के दौरान ग्राम पंचायत में शौचालयों की गुणवत्ता अत्यंत खराब मिली। वहीं ग्राम पंचायत के मजरा रसूलाबाद में बने अधिकांश शौचालयों की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही चार अपात्रों को नि:शुल्क शौचालय निर्माण योजना का लाभ दे दिया गया।
बीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने एवं गुणवत्ता विहीन शौचालयों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव में निर्मित शौचालयों में अनियमितता की बात सामने आई है। सीडीओ द्वारा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश जारी हुए हैं। कार्रवाई की जाएगी।