फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रसूता ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

प्रसूता ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

Fri, 12 Oct 2018 09:24 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
प्रसूता ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर दिया बच्चे को जन्म
प्रसूता ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज/एटा। अलीगंज में शुक्रवार को एक प्रसूता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात को जन्म दिया। प्रसूता ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शन दास निवासी बसंती देवी पत्नी राजपाल को गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। प्रसूता का आरोप है कि उसने प्रसव पीड़ा के बारे में नर्स और डाक्टर को बताया, मगर उसे इलाज नहीं दिया गया। शुक्रवार की सुबह वह इलाज के लिए निजी चिकित्सालय जाने लगी। जैसे ही वह स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर पहुंची वैसे ही तेज दर्द हुआ और वहीं पर बच्ची को जन्म दे दिया। गेट पर प्रसव होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में प्रसूता को भर्ती कर उपचार दिया गया। इसके बाद प्रसूता अपने घर चली गई। मामले की जानकारी होने पर तहसीलदार आरके त्यागी जांच के लिए प्रसूता के घर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसूता के बयान दर्ज किए। प्रसूता बसंती देवी ने बताया कि गुरुवार को रात भर उसे इलाज नहीं मिला। इसलिए वह निजी चिकित्सालय जा रही थी। डाक्टरों की लापरवाही से गेट पर प्रसव हुआ।
विज्ञापन

पति कैंसर से है पीड़ित
स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से जो पीड़ा प्रसूता बसंती ने झेली है उससे बड़ी पीड़ा उसकी जिंदगी में भी है। प्रसूता का पति कैंसर से जूझ रहा है। उसकी माली हालत भी कमजोर है। ऐसे में वह अपने परिवार का पालन पोषण भी बमुश्किल कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं बच्ची को दिया जन्म
प्रसूता बसंती देवी के पहले से ही चार बेटियां हैं, पांचवीं बेटी का जन्म गुरुवार को हुआ है। सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए जा रही है। मगर बेटी को जन्म देने वाली माताओं के साथ स्वास्थ्य कर्मियों किए जा रहे रवैये से हर कोई हतप्रभ है।

महिला बसंती देवी को शाम सात बजे भर्ती किया गया था। इसके बाद टहलने के लिए कहा तो वह घूमते हुए परिसर के बाहर चली गई। तभी उसने बच्ची को जन्म दिया, इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने अंदर दवा और टीकाकरण भी किया है। आरोप निराधार हैं।
डा. सर्वेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी अलीगंज
मामले की जांच कराई जा रही है। अस्पताल प्रशासन और प्रसूता से बात की गई है। जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा।
डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed