फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रक्षाबंधन: रोडवेज ने बढ़ाए फेरे

रक्षाबंधन: रोडवेज ने बढ़ाए फेरे

Sat, 25 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन: रोडवेज ने बढ़ाए फेरे

विज्ञापन
एटा। राखी के त्योहार पर रोडवेज बस में हर रोज करीब तीन हजार यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। आमदिनों में रोडवेज में करीब 16 हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहार पर रोडवेज को प्रतिदिन करीब दो लाख रुपए अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

शनिवार से डिपो ने विशेष बस सेवा अभियान के तहत विभिन्न मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बसें लगातार चक्कर लगाती रहेंगी। बहनों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि राखी के त्योहार पर तीन दिन पहले से लेकर तीन दिन बाद तक यात्रियों की संख्या में इजाफा रहता है। एक अनुमान के तहत प्रतिदिन बस में यात्रा करने वालों की संख्या करीब तीन हजार बढ़ जाती है। आमदिनों में यह संख्या 16 हजार के आसपास रहती है। जिसके तहत विभाग को करीब 14 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति होती है। तीन हजार यात्री बढ़ने के साथ ही करीब दो लाख रुपए अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसों में दिनभर रही भीड़
शनिवार को भी दिनभर बस स्टैंड पर भीड़ रही। बहनों के आने जाने का सिलसिला दिनभर देखा गया। बस स्टैंड पर बस आकर रुकने के साथ ही भरते हुए देखने को मिल रही थी। दिनभर बसों में मारामारी भरा माहौल देखने को मिला।


रक्षाबंधन पर करीब 19 हजार यात्री रोडवेज में यात्रा करेंगे, इससे विभाग को करीब 17 लाख रुपए का राजस्व की प्राप्ति होगी। त्योहार पर बहनों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
मदनलाल, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed