फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ट्रामा सेंटर में भर्ती छात्रा से स्टाफ ने की छेड़छाड़

ट्रामा सेंटर में भर्ती छात्रा से स्टाफ ने की छेड़छाड़

Fri, 10 Aug 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती छात्रा से स्टाफ ने की  छेड़छाड़
फिरोजाबाद। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में उपचार करा रही युवती के साथ गुरुवार रात स्टाफ ने छेडछाड़ कर दी। पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी छात्रा को एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। परिवारीजनों की मानें तो उपचार के नाम पर पहले दो दिन तक आईसीयू में रखा। इसके बाद उसे बाहर निकाला। विगत दिवस दोबारा से आईसीयू में भर्ती कर दिया। युवती के पिता का आरोप है कि गुरुवार रात ट्रामा सेंटर में तैनात स्टाफ थाना जसराना के अतुर्रा के निवासी गोरेलाल (35) ने इलाज के बहाने छात्रा से छेड़ख़ानी की।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कई बार छुआ। युवती ने शुक्रवार सुबह घटनाक्रम की जानकारी मां को दी। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी तत्काल ट्रामा सेंटर अध्यक्ष पीके झिंदल को दी। आक्रोशित परिजनों ने स्टाफ से मारपीट की। मारपीट एवं हंगामे की सूचना पर पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुबे ने कहा युवती के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्रता की शिकार युवती के पिता का आरोप है ट्रामा सेंटर के गार्डों ने अभद्रता की। इतना ही नहीं मेरी बीमार बेटी की ट्रामा सेंटर से तत्काल ही छुट्टी कर दी गई। मैं इसकी शिकायत शासन तक करूंगा ताकि भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसी घटना ही नहीं होने पाए। पूरी जानकारी होने के बाद भी ट्रामा सेंटर से जुड़े लोगों का व्यवहार भी अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed