फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   समाजवादी पेंशन के अपात्रों पर शासन की मेहरबानी

समाजवादी पेंशन के अपात्रों पर शासन की मेहरबानी

Thu, 19 Jul 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन के अपात्रों पर शासन की मेहरबानी
pension
एटा। सपा सरकार में जिम्मेदारों की मेहरबानी से समाजवादी पेंशन योजना का कई अपात्र भी लाभ लेते रहे। अब इसकी कलई खुली तो इन अपात्रों से वसूली कराई जाने के निर्देश हुए थे। लेकिन शासन स्तर से अब तक वसूली कराने के निर्देश नहीं दिये गये। इसके चलते अपात्रों से वसूली नहीं की जा पा रही है। लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि समाजवादी पेंशन के अपात्रों पर शासन की मेहरबानी हो गई है। जिले में 41208 लाभार्थियों में से साढ़े छह हजार अपात्र पाए गए थे।
विज्ञापन

प्रदेश की पूर्व सपा सरकार में शुरू हुई समाजवादी पेंशन योजना के तहत कई लोगों को लाभ दिया गया। जिले में भी 41208 लोगों इस योजना में चयनित हुए थे। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान जिले में साढ़े छह हजार ऐसे लोग पाए गए, जो पेंशन योजना के हकदार नहीं थे। जिम्मेदारों की मेहरबानी पर उन्हें पात्र बना दिया गया था। समाज कल्याण विभाग ने हकीकत सामने आने के बाद मामले की जानकारी शासन को दी थी। प्रदेश भर में इस योजना में कई अपात्र सामने आए थे। शासन की मंशा थी कि वसूली एक साथ कराई जाए। लेकिन वक्त बीतने के बाद अब शासन की मंशा मेहरबानी में तब्दील होती नजर आ रही है। वसूली के आदेश न आने से अब तक समाजवादी पेंशन योजना के अपात्रों से वसूली नहीं हो सकी है। अगर अपात्रों से वसूली होती, तो कई बड़े नाम भी सामने आ सकते थे।
विज्ञापन

-------------
ब्लाक/नगर पालिका लाभार्थी अपात्र
अलीगंज 5971 1128
अवागढ़ 5309 1041
जैथरा 3677 1200
जलेसर 3225 480
मारहरा 3877 346
निधौलीकलां 4388 357
सकीट 3910 368
शीतलपुर 4693 420
अलीगंज नगर पालिका 811 36
जैथरा नगर पंचायत 455 60
अवागढ़ नगर पंचायत 385 36
जलेसर नगर पालिका 497 32
एटा नगर पालिका 2278 00
मारहारा नगर पालिका 525 17
राजा का रामपुर पंचायत 360 15
निधौलीकलां नगर पंचायत 510 28
सकीट नगर पंचायत 231 30

इनका कहना है
सर्वे में सामने आए अपात्रों की सूचना शासन को भेज दी गई थी। वसूली के आदेश नहीं मिलने से आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
शिव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed