{"_id":"5b2bb0ce4f1c1bb51e8b70e9","slug":"21529589966-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हाथ स्कूल जाएंगे 1.62 लाख बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली हाथ स्कूल जाएंगे 1.62 लाख बच्चे
Updated Thu, 21 Jun 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दो जुलाई से शुरू होने जा रहे नए शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को खाली हाथ ही स्कूल जाना होगा। अब तक निजी प्रकाशक परिषदीय विद्यालयों के लिए पूरी तरह से पुस्तकों की आपूर्ति नहीं कर सके हैं।
ग्रीष्मकालीन अवकाश अब खत्म होने जा रहा है। दो जुलाई से पढ़ाई एक बार फिर शुरू हो जाएगी, लेकिन अब तक जनपद को निजी प्रकाशक पुस्तकों की आपूर्ति नहीं कर सके हैं। हिंदी माध्यम की पुस्तकों के लिए शासन ने मथुरा और अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों की आपूर्ति के लिए शासन ने आगरा और शाहिबाबाद के निजी प्रकाशकों को अधिकृत किया है।
जनपद में 11 लाख से अधिक पुस्तकों की आपूर्ति होनी है। इसमें से अब तक 50 प्रतिशत से भी कम पुस्तकों की आपूर्ति हो सकी है।
मथुरा जनपद में 1.62 लाख से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हें निशुल्क पुस्तक उपलब्ध करानी हैं। फिलहाल निजी प्रकाशक जिला मुख्यालय स्तर पर पुस्तकों की आपूर्ति कर रहे हैं। इसके बाद इन्हें ब्लॉक में विद्यालय स्तर पर पहुंचाया जाना है। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लेकिन, शिक्षक भर्ती घोटाले में उलझे अधिकारी इस प्रक्रिया को भूल गए हैं।