{"_id":"5b1ff4204f1c1ba76e8b75e3","slug":"21528820768-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट न देने पर विवाहिता की जलाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट न देने पर विवाहिता की जलाकर हत्या
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवागढ़। अलीगढ़ में प्लाट न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता की आग से जलाकर हत्या कर दी। इसकी शिकायत पर पहुुंची अवागढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतका के चाचा ने थाना अवागढ़ में दर्ज कराई है।
अलीगढ़ के अहलादपुर निवासी अमीना (20) की आठ माह पहले शादी उसके पिता सूखा खां ने थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव खेरियाताज के असगर के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन महिला से अलीगढ़ में पचास गज का प्लाट मांग उसे परेशान करने लगे थे। आरोप है उसी मांग को लेकर ससुरालियों ने अमीना को आग के हवाले हर उसकी हत्या कर दी। इसकी जानकारी जब मायके वालो को हुई तो वे रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे मायके वालों ने मामले की शिकायत अवागढ़ पुलिस को दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बताया गया कि घटना के बाद मामला निपटाने को लेकर पंचायत हुई थी। जिसमें बात न बनने पर मामले की रिपोर्ट मायके वालों ने दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट सूखा खा ने पति असगर और उसके चाचा अहलाद और चाची गुलशन के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वही दूसरी तरफ कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगनपुर निवासी सुलहसिंह पुत्र रामप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नगर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पूनम को दहेज की खातिर ससुराली राकेश पुत्र सत्यपाल निवासी नरौली थाना कासगंज ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।