{"_id":"5b1ff41b4f1c1b8c278b5450","slug":"21528820763-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की वर्दी फाड़ी, वायरलैस सेट तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की वर्दी फाड़ी, वायरलैस सेट तोड़ा
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतक पर
एटा। चेतक प्रथम पर तैनात सिपाही के साथ दो लोगों ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान आरोपियों ने सिपाही का वायरलेस सेट भी तोड़ दिया। मामले में सिपाही ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विजेंद्र सिंह की देर शाम चेतक प्रथम पर ड्यूटी थी। वह साथी सिपाही वीरेंद्र और चालक ब्रह्मजीत के साथ शहर के अलीगंज तिराहे पर ड्यूटी कर रहा था। तभी हरवीर उर्फ पप्पू पुत्र ब्रह्मदत्त निवासी शादिकपुर थाना जैथरा और संजीव पुत्र नेत्रपाल निवासी शीतलपुर चेतक गाड़ी के पास पहुंच गए।
आरोप है पुलिस जीप के पास पहुंचते ही आरोपी सिपाही विजेंद्र सिंह के साथ गालीगलौज करने लगे। सिपाही ने विरोध किया तो आरोपियों ने सिपाही के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही ने मामले की शिकायत करने के लिए वायरलेस सेट निकाला तो आरोपियों ने सरकारी वायरलेस सेट भी तोड़ दिया। मामले में रिपोर्ट सिपाही विजेंद्र सिंह ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।