फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पेयजल संकट पर महिलाओं ने किया हंगामा, नारेबाजी

पेयजल संकट पर महिलाओं ने किया हंगामा, नारेबाजी

Fri, 01 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट पर महिलाओं ने किया हंगामा,  नारेबाजी
water
फिरोजाबाद। शहर के वार्ड नंबर चार भीमनगर की महिलाओं ने दोपहर में पेयजल संकट पर जलकल विभाग में हंगामा और नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि छह महीने से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में पूरे शहर में पेयजल संकट से जनता त्रस्त है। समस्या के निदान को प्यासी जनता दौड़ रही है। अफसरों से गुहार लगा रही है, लेकिन राहत नहीं मिल रही। शहर के वार्ड नंबर चार भीमनगर में पिछले महीने से पेयजल की गंभीर समस्या है। क्षेत्र में लगा नलकूप आए दिन खराब होने से हर तीसरे दिन पानी का संकट खड़ा हो रहा है। क्षेत्र की जनता कई बार पार्षद से समस्या दूर करने की मांग कर चुकी है।
विज्ञापन


पार्षद पति हरीसिंह के साथ दोपहर में महिलाएं जलकल विभाग पहुंची। पेयजल समस्या को लेकर हंगामा और नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा नलकूप खराब होने से टैंकर का पानी पीते हैं। टैंकर के लिए दिन-रात इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल समस्या का स्थाई निदान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सरोज देवी, मीना, विमला देवी, उर्मिला, प्रीती, मंजू, कमलेश, रामकली, खुशबू, सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed