{"_id":"5ad8a51b4f1c1b87028b566a","slug":"21524147483-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त ट्रेन यात्रा कर रहे पुलिसवाले चेकिंग में पकडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त ट्रेन यात्रा कर रहे पुलिसवाले चेकिंग में पकडे़
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा कर रहे पांच पुलिस कर्मियों को एस्कॉर्ट दस्ते ने पकड़ लिया। एस्कॉर्ट दस्ते ने निर्धारित किराये के साथ 400-400 रुपया अतिरिक्त जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ा। रूंधी रेलवे स्टेशन पर हुई चेकिंग की इस कार्रवाई में 284 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया है।
गुरुवार को स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह के नेतृत्व में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक लल्लूराम, हंसराज मीणा, सीटीआई अशोक कैथवास, आरपीएफ व जीआरपी के साथ सुबह पांच से 11 बजे तक एस्कार्ट चेकिंग की। इसमें गीता जयंती, तूफान एक्सप्रेस, बांद्रा निजामुद्दीन एक्सप्रेस और छह शटल ट्रेनों में चेकिंग की गई।
इसमें पांच पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा करते स्लीपर कोच में मिले। इनके अलावा भी 284 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। सभी बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 99 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।