{"_id":"5aa53aa84f1c1b8e778b4d99","slug":"21520777896-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कॉलेजों की डीपीआर बनाने के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कॉलेजों की डीपीआर बनाने के लिए कमेटी गठित
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा (वेटरनेरी विवि) में शुरू होने वाले दो नए कालेजों की डीपीआर बनाने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी 25 मार्च तक डीपीआर प्रस्तुत करेगी, जिसे शासन को प्रस्तावित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 फरवरी को वेटरनेरी विवि में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने आगामी शैक्षिक सत्र से दो कालेज शुरू करने की घोषणा की थी। इसमें कालेज ऑफ फिशरीज और कालेज ऑफ डेयरी साइंस शुरू होने थे। दरअसल इन दोनों कालेजों के भवन विवि परिसर में मौजूद है।
शासन से सिर्फ स्टाफ और संसाधन चाहिए। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर अमल के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने को कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने रजिस्ट्रार और डीन पीजी डॉ. पीके शुक्ला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। यह कमेटी 25 से पहले डीपीआर प्रस्तुत करेगी, जिसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन