फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा से डा अनिल हो सकते राज्यसभा के प्रत्याशी

भाजपा से डा अनिल हो सकते राज्यसभा के प्रत्याशी

Thu, 08 Mar 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा से डा अनिल हो सकते राज्यसभा के प्रत्याशी
डा. अनिल जैन हो सकते हैं राज्यसभा के प्रत्याशी
विज्ञापन

आज हो सकती है उनके नाम की घोषणा-सूत्र
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। फिरोजाबाद को भारतीय जनता पार्टी एक और तोहफा देने जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हाल में ही होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए फिरोजाबाद निवासी व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डा अनिल कुमार जैन को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। उनका राज्यसभा मे जाना लगभग तय हो गया है। संभवत: शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा कर दी जायेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव फिरोजाबाद निवासी डा अनिल कुमार जैन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सशक्त दावेदार माना जा रहा था। उनके चुनाव की अटकलें भी तेज हो गयीं थीं। इसके साथ ही टूंडला निवासी व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्र तनेजा को भी फिरोजाबाद सीट से दावेदारी माना जा रहा था। फिलहाल पार्टी हाईकमान सूत्रों की मानें तो डा अनिल कुमार जैन को पार्टी राज्यसभा को प्रत्याशी बनाते हुए उन्हें राज्यसभा में ले जाने की हरी झंडी दे दी है। इसके लिए संभवत: शु्क्रवार को उनके नाम की घोषणा कर दी जायेगी।
विज्ञापन

अब डा अनिल कुमार जैन के राज्यसभा में जाने से फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर टूंडला निवासी नरेन्द्र तनेजा की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। हालांकि इस बीच पार्टी ने फिरोजाबाद स्तर पर लोकसभा प्रत्याशी की तलाश के लिए भी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। अगर डा अनिल कुमार जैन राज्यसभा में जाते हैं तो यह फिरोजाबाद जनपद के कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के बाद एक और नायब तोहफा होगा। वहीं अगर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्र तनेजा लोकसभा के प्रत्याशी बनते हैं फिरोजाबाद के साथ टूंडला के लिए यह अच्छी खबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed