{"_id":"5a9ea0554f1c1b013e8b5697","slug":"21520345173-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े के मुकदमे में आठ माह बाद भी नहीं लगाई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े के मुकदमे में आठ माह बाद भी नहीं लगाई चार्जशीट
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आठ महीने पूर्व डाक से आए शैक्षिक प्रमाण पत्रों को हड़पने के मामले में विवाहिता ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में वृंदावन पुलिस आज तक चार्जशीट नहीं लगा सकी है। पीड़िता ने दर-दर भटककर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।
वृंदावन के अटल्ला चुंगी निवासी श्रीगोपाल शर्मा की बेटी का विवाह दो मई 2013 में बिहारीपुरा निवासी रसिक बिहारी की बेटे गौरव गोस्वामी से हुआ था। आरोप है कि आठ महीने तक ससुराल में रही विवाहिता को परेशान किया जाने लगा। विवाहिता अपने मायके में रहने लगी, लेकिन ससुराल के पते पर विवाहिता के शैक्षिक प्रमाण पत्र आए तो उन्हें हड़प लिया गया।
इस पर विवाहिता ने कोतवाली वृंदावन में फर्जीवाड़े का मुकदमा पति समेत चार के खिलाफ दर्ज करा दिया। इसमें पोस्टमैन को नामजद किया गया था। आठ महीने बीतने के बाद भी मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट नहीं लगाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से चार्जशीट लगवाने और शैक्षिक प्रमाण पत्र वापस दिलाने की मांग की है।