{"_id":"5a9bef4c4f1c1bd9388b48a1","slug":"21520168780-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की परीक्षाएं आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की परीक्षाएं आज से शुरू
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सीबीएससी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सीबीएसई की परीक्षाओं का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। परीक्षाएं पांच मार्च से 12 अप्रैल तक चलेंगी। इसके सभी पांच केंद्रों पर परीक्षाओं की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दे दिया गया। वर्ष 2018 की सीबीएसई परीक्षाओं में कुल 3958 परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे हैं।
सीबीएसई की परीक्षाएं पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बाद संचालित हो रही हैं। सीबीएसई के हाईस्कूल के 21 तथा इंटरमीडिएट के 12 कालेज संचालित हैं। इन कालेजों में अध्ययनरत हाईस्कूल के 2430 परीक्षार्थियों के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि इंटरमीडिएट के 1528 परीक्षार्थी जिले के चार केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जनपद में सुदिती ग्लोबल एकेडमी में हाईस्कूल के 747, इंटरमीडिएट के 477 कुल 1224, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल के 509, इंटरमीडिएट के 349 कुल 858, एसबीआरएल एकेडमी में हाईस्कूल के 567, इंटरमीडिएट के 482 कुल 1049, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में हाईस्कूल के 250, इंटरमीडिएट के 220 कुल 470 तथा पैराडाइज पब्लिक स्कूल में केवल हाईस्कूल के 357 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
सीबीएसई परीक्षाओं को भी यूपी बोर्ड की तरह से नकल विहीन कराना है। इसके लिए सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राममोहन के अतिरिक्त पांच सचलदल की तैनाती की गई है। ये सचलदल कभी भी किसी भी केंद्र पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई करेंगे। किस केंद्र पर कौनसा सचलदल पहुंचेगा। यह बात गोपनीय रखी गई है। पांच बाह्य सचलदल के अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर छह सदस्यी आंतरिक सचलदल भी परीक्षा की निगरानी करेगा।