फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बेटी की शादी की तो गोली मार देंगे

बेटी की शादी की तो गोली मार देंगे

Sun, 18 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी की तो गोली मार देंगे
मैरिज - फोटो : self
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। बेटी की शादी की तो गोली मार देंगे। दोनों में कोई जिंदा नहीं बचेगा। इस तरह की फरियाद लेकर एक पिता थाना मक्खनपुर पहुंचा तो पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया। तत्काल गांव में पुलिस को भेजा। सीओ शिकोहाबाद ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


मामला थाना मक्खनपुर के नगरिया हरगनपुर का है। गांव की निवासी युवती की बारात 19 फरवरी को आने को है। शादी की तैयारी करने में लड़की का पिता एवं उसका परिवार भी जुटा हुआ है लेकिन उसके गांव के कौशल नामक लड़का ने बेटी एवं उसके पिता की टेंशन बढ़ा दी।
विज्ञापन


पिता की ओर से थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि गांव का निवासी कौशल नामक युवक बेटी की शादी करने पर गोली मारने की धमकी दे रहा है। इसके कारण वह एवं उसका परिवार दहशत में आ गया है। शनिवार शाम को पीड़ित तहरीर को लेकर थाने पर पहुंचा। उस समय सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में थानाध्यक्ष मक्खनपुर राकेश कुमार गुप्ता को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने एसएसआई सोबरन सिंह को पुलिस फोर्स के साथ गांव भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर ने कहा कि नगरिया हरगनपुर से एक बेटी के ही पिता ने गांव के युवक पर गोली मारने की धमकी देने का ही आरोप लगाया है। इस मामले की जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed