{"_id":"5a7475234f1c1b91268b7d18","slug":"21517581603-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों का अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों का अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाने का विरोध
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा की बैठक शुक्रवार को किशोरपुरा स्थित शक्कर सिंधी धर्मशाला में हुई। इसमें गिरिराज, जतीपुरा, बरसाना, नंदगांव आदि तीर्थस्थलों के ब्राह्मणों ने भाग लिया। सभी ने ब्रज के मंदिरों का अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाए जाने का विरोध किया।
तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन नागर ने बताया कि मंदिर अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाए जाने के विरोध में चार फरवरी को गोवर्धन में एक विशाल रैली निकालेंगे। यदि इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने श्राइन बोर्ड बनाने का अपना निर्णय नहीं बदला तो मंदिर सेवायत और ब्राह्मण समाज मंदिर बंद कर विरोध जताएंगे। नंदकुमार पाठक ने कहा कि सरकार को मंदिर के अधिग्रहण से पहले मंदिरों की बाहरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों में कोई आस्था नहीं है। बैठक में मुरारीलाल थोकदार, योगेंद्र ब्रजवासी, संजय कौशिक, मुकेश, जितेंद्र, उमाशंकर कौशिक, राजकिशोर, राजीव, शोभित शर्मा, दीपक मुखिया, लक्ष्मी नारायण, भगवानदास आदि मौजूद रहे।