{"_id":"5a54f21e4f1c1b9b518b5df3","slug":"21515516446-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ किलोमीटर नई विद्युत लाइन का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ किलोमीटर नई विद्युत लाइन का होगा विस्तार
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह सौ किलोमीटर नई विद्युत लाइन डाली जाएंगी। शासन से मिली हरी झंडी के बाद निगम ने काम शुरू कर दिया है। दिसंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
वर्तमान वर्ष विद्युत उपलब्धियों के नाम रहेगा। चालीस करोड़ से अधिक की लागत के नौ नए बिजलीघरों के निर्माण के साथ ही जिले में लाइन विस्तार को भी स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही जिले के आधा दर्जन बिजली घरों को जोड़ने की योजना है वहीं पांच दर्जन से अधिक गांवों को भी लाइन विस्तार का लाभ मिलेगा। बताते चलें कि पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के तीन सौ आबादी तक के सैकड़ों गांव मजरों का विद्युतीकरण प्रस्तावित है। अधीक्षण अभियंता एके जैन के अनुसार जिले में 182 किलोमीटर 33 हजार एवं 412 किलोमीटर 11 हजार की लाइन का विस्तार प्रस्तावित है। लाइन विस्तार का कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।