{"_id":"5a43d44e4f1c1baa268b630e","slug":"21514394702-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का नाम बदला, पासबुक नहीं बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का नाम बदला, पासबुक नहीं बदली
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
banking
- फोटो : DEMO PHOTO
मारहरा। ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त की पुरानी पासबुक बैंक के नहीं बदलने पर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत लीड बैंक मैनेजर, डीएम से की है।
कस्बा मारहरा में स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त का पूर्ववर्ती नाम श्रेयस ग्रामीण बैंक था, जिसके नाम की जारी पासबुक शाखा ने आज तक नहीं बदली जिससे एलआईसी या अन्य विभागों में पूर्व में बैंक द्वारा जारी पासबुक को अमान्य करते हुए शाखा के बदले गए नए नाम की पासबुक जमा कराए जाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी बैंक शाखा ने नवीन पासबुक जारी नहीं की। उपभोक्ता महावीर सिंह निवासी खकरई ने बताया कि बुधवार को बैंक से पासबुक बदलवाने गए तो बैंक कर्मियों ने अभद्रता कर भगा दिया। थाना मारहरा में भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।
बैंक का नाम बदलते ही शाखा प्रबंधक को नि:शुल्क पासबुक बदलनी चाहिए यदि ऐसा नहीं किया जा रहा है तो उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर कार्रवाही की जाएगी।
एलसी पॉल, प्रबंधक, लीड बैंक एटा