Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   तीन कुलों का नाम रोशन करतीं हैँ बेटियां: जशोदा बेन

तीन कुलों का नाम रोशन करतीं हैँ बेटियां: जशोदा बेन

Mon, 25 Dec 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
तीन कुलों का नाम रोशन करतीं हैँ बेटियां: जशोदा बेन
जश्‍ााोदा बेन काो मुकुट पहनाती महापाौर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने कहा बेटियां तीन कुलों का नाम रोशन करती हैं। नूतन राठौर कम उम्र में मेयर का चुनाव जीतकर एक अच्छा काम किया, वह हमेशा आगे बढ़ेंगी। बेटियों को इनसे सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन महावीर नगर में राठौर समाज की ओर से समाज के पार्षद एवं मेयर के आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुईं। जशोदा बेन ने कुछ गुजराती भाषा में तो कुछ हिंदी में बात कही। उन्होंने कहा बेटियों को आगे बढ़ाने की पहल करनी चाहिए। बेटियों को बचाओ और उन्हें पढ़ाओ।
विज्ञापन


बेटियां अपने मायका, ससुराल और ननिहाल तीन कुलों का नाम रोशन करती हैं। जशोदा बेन के साथ उनके भाई अशोक राठौर भी थे। राठौर समाज की ओर से मेयर नूतन राठौर ने प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदा बेन को चांदी का मुकुट पहनाया गया। मेयर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर ने भी साफ सफाई पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौर समाज ने महावीरनगर पार्षद पति सुनील मिश्रा, भीमनगर से पार्षद रामकली देवी एवं विनाका देवी राठौर, संतोषी देवी राठौर,फूलमाला राठौर व संतोष कुमार,अशोक कुमार, विमला राठौर का सम्मान किया। अध्यक्षता जयदयाल राठौर, संचालन हरीशंकर राठौर पूर्व सभासद ने किया। शाहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नानकचंद्र राठौर एवं उत्तराखंड के अध्यक्ष ललित राठौर का सम्मान किया गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन अपने भाई अशोक राठौर के साथ बड़नगर गुजरात से फिरोजाबाद आईं थीं। वह महावीर नगर में जयदयाल राठौर के आवास पर रुकीं। शाम को कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एवं कार्यक्रम के बाद वह दिल्ली को रवाना हो गई। राठौर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नानक चंद्र राठौर अलवर भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed