{"_id":"5a3fe0bf4f1c1baa268b5aa1","slug":"21514135743-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधि महोत्सव में आचार्य सन्मति सागर को दी विनयांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधि महोत्सव में आचार्य सन्मति सागर को दी विनयांजलि
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
जैन मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/फफोतू। जिले के गांव फफोतू मेें रविवार को तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज का समाधि महामहोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सन्मति सागर विधान में श्रद्धालु जमकर झूमे।
गांव फफोतू स्थित आचार्यश्री की जन्मभूमि पर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर और सन्मति धाम में सुबह अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद बहन रीता दीदी के निर्देशन में आचार्य सन्मति सागर विधान का आयोजन किया गया। विधान के दौरान आचार्यश्री के त्याग का स्मरण करते हुए श्रावक-श्राविकाओं ने अर्घ्य समर्पित किए। इस मौके सोनू एंड पार्टी के भजनों पर पीतवस्त्र धारी इंद्र-इंद्राणी जमकर झूमे।
इसके बाद गांव की पाठशाला में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें ध्वजारोहण जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ने किया। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने गांव और समाज के मेधावियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही निकाय चुनाव में सभासद चुने गए अनुज जैन और मनीष जैन मिल्की का सम्मान किया गया।