फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोहरे से पहले ही रद्द कर दिया गया 12 ट्रेनों का संचालन

कोहरे से पहले ही रद्द कर दिया गया 12 ट्रेनों का संचालन

Thu, 30 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कोहरे से पहले ही रद्द कर दिया गया 12 ट्रेनों का संचालन
train - फोटो : डेमो
मथुरा। आगामी दिनों में होने वाले घने कोहरे के चलते 12 ट्रेनों को रेलवे ने डेढ़ महीने के लिए रद्द कर दिया है। साथ ही छह ट्रेनों के चक्कर कम कर दिए हैं। दो ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह सभी ट्रेन मथुरा और आगरा रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। ट्रेनों के रद्द रहने के कारण यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन सर्दियों के मौसम में गड़बड़ा जाता है। 20 घंटे से अधिक लेट होने पर संबंधित ट्रेन को अगले दिन रद्द करना पड़ता है। इन स्थितियों को लेकर रेलवे के परिचालन अधिकारियों ने आगरा से नई दिल्ली तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, आगरा से लखनऊ तक चलने वाली आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, मथुरा से कुरुक्षेत्र को चलने वाली गीता एक्सप्रेस, उज्जैन से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 14 फरवरी तक के लिए आने और जाने में रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि इलाहाबाद से जयपुर जाने वाली इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस मथुरा तक आएगी और मथुरा से जयपुर के बीच 14 फरवरी तक रद्द रहेगी। हावड़ा से श्रीगंगानगर को जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस हावड़ा से आगरा तक आएगी और आगरा से श्रीगंगानगर के बीच 14 फरवरी तक रद्द रहेगी। जबलपुर नई दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस, कोटा पटना तथा पटना कोटा, ताज एक्सप्रेस के चक्कर कम किए गए हैं। कोटा पटना एक्सप्रेस कासगंज कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed