फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अखिलेश के निर्देश पर तीन सपा के नेता पार्टी से बाहर

अखिलेश के निर्देश पर तीन सपा के नेता पार्टी से बाहर

Fri, 17 Nov 2017 12:00 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश के निर्देश पर तीन सपा के नेता पार्टी से बाहर
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
फिरोजाबाद/टूंडला। समाजवादी पार्टी में मतदान से पूर्व आपसी रार खुलकर सामने आ गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को जिलाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई सें खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


सपा की चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमारी के चुनाव में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर पार्टी प्रत्याशी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बात ऊपर तक पहुंची तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान चुनाव संचालन समिति के सदस्य डा. सत्य प्रकाश बघेल, वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह कीर और सपा जिला सचिव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


चुनाव से पूर्व हुई बड़ी कार्रवाई से पार्टी में खलबली मच गई है। सपा के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्रवाई से घबरा गए हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी अखबार के दफ्तरों में फोन कर जानकारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed