फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच मिनट तर सड़क पर मौत बनकर दौड़ा टैंकर

पांच मिनट तर सड़क पर मौत बनकर दौड़ा टैंकर

Tue, 14 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पांच मिनट तर सड़क पर मौत बनकर दौड़ा टैंकर
शिकोहाबाद रोड पर उन्नाव के सांसद की कार में घुसा दूध का टेंकर
एटा। शिकोहाबाद की ओर से आ रहा दूध का टैंकर मंगलवार सुबह पांच मिनट तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ा। बाइक में टक्क्र मारने के बाद पुलिस की जीप, सांसद की कार और ऑटो को भी टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


मैनपुरी थाना बरनाहाल के गांव नगला फूलसा निवासी राजेंद्र सिंह ने शिकोहाबाद रोड पर दूध के टैंकर से चार वाहनों को चपेट में लेकर पांच लोगों को घायल कर दिया। सबसे पहले टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में बाइक सवार दिनेश पुत्र मुन्नालाल निवासी अंबेडकर नगर और रमेशचंद्र पुत्र रामवीर निवासी बापू नगर घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद टैंकर चालक ने सामने से आ रही पुलिस की जीप और उन्नाव सांसद की खड़ी गाड़ी को चपेट में ले लिया और इसके बाद सड़क किनारे खड़े ऑटो में भी टक्कर मार दी। लगातार चार वाहनों में टक्कर मारने के बाद भी चालक ट्रक को भगाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से कूदकर बचे सांसद

खड़ी कार को टैंकर द्वारा पीछे खदेड़ने पर सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी खिड़की खोलकर चलती गाड़ी से कूद गए। इसके चलते वह हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।


सुबह चार बजे हो गया था आभास
हादसे के बाद अपने उद्देतपुर आवास पर उन्नाव सांसद ने बताया कि मंगलवार सुबह जागते ही उन्हें हादसा होने का आभास हो गया था। यही कारण था कि दिल्ली से चलते समय उन्होंने चालक से गाड़ी ध्यान से चलाने को कहा था। दिल्ली से संभलकर आने के बाद शहर में उनके साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed