फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पटरी पर नहीं लौटी ट्रेनों की रफ्तार

पटरी पर नहीं लौटी ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
पटरी पर नहीं लौटी ट्रेनों की  रफ्तार
ट्रेन - फोटो : File Photo
मथुरा। पिछले सप्ताह पड़े कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी अनेक ट्रेन घंटों देरी से चलीं। इसके चलते ट्रेनों के देरी से आने की सूचना और इसके लिए खेद होने की बात अब आम हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली के सराय रोहिल्ला से चलकर छिंदवाड़ा जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे देरी से चल रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। यही उद्घोषणा दिन भर रेलवे जंक्शन पर होती रही। कोहरे के चलते तीन से 12 घंटे देरी से चल रही ट्रेनों को लेकर यात्री खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

रात्रि में हो रहे घने कोहरे के चलते कोटा से पटना जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस 12 घंटे, हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अप रूट की जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस चार घंटे, निजामुद्दीन से झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस 3:30 घंटे, अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल तीन घंटे, श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस चार घंटे, सचखंड एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चली। ट्रेन देरी से चलने पर यात्री व उनके परिवारीजन खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed