फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डिवाइची में साढ़े चार क्विंटल मिलावटी छेना कराया नष्ट

डिवाइची में साढ़े चार क्विंटल मिलावटी छेना कराया नष्ट

Fri, 10 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
डिवाइची में साढ़े चार क्विंटल मिलावटी छेना कराया नष्ट
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डिवाइची में मिलावटी छेना बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। गुरुवार रात 11 बजे खाद्य विभाग की टीम ने एसडीएम एवं तहसीलदार के निर्देशन में छापेमारी कर करीब साढे़ चार क्विंटल छेना नष्ट कराया गया। खाद्य विभाग की टीम ने एक नमूना लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा है।
विज्ञापन


प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव डिवाइची में नकली छेना बनाया जाता है। एसडीएम केएस वर्मा, तहसीलदार दीपक कुमार, शिकोहाबाद सीओ संजय वर्मा के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी वीएस कुशवाह एवं एफएसओ रविभान ने छापेमारी की। टीम ने पाउडर से छेना बनने की आशंका बताई। गोदाम भिंड निवासी प्रमोद कुमार संचालित करता है।
विज्ञापन


रात में छेना बनाकर सुबह दुकानों पर सप्लाई होता है। टीम ने देखा कि जिन बर्तनों में छेना भरा था। उसमे कीडे़ थे। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। टीम ने छेने को नष्ट कराया और एक नमूना लेकर जांच के लिए भेज्रा। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के पास खाद्य विभाग का लाइसेंस था। अनियमितताओं के कारण लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम से थोक में छना 100 रुपये प्रति किग्रा भाव पर बिकता था। इसकी सप्लाई फिरोजाबाद और शिकोहाबाद सहित देहात क्षेत्रों की अच्छी दुकानों पर होती थी। दुकानदार इसे 220 रुपये से लेकर 300, 380 रुपये प्रति किग्रा दर पर बेचते थे।


मिलावटखोरों पर कार्रवाई का असर कुछ नहीं है। 17 अक्तूबर को डिवाइची स्थित प्रमोद कुमार के गोदाम पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। सौ किग्रा छेना नष्ट कराया गया था। इसके बाद भी छेने का कारोबार धड़ल्ले से चलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed