{"_id":"59ef54b24f1c1bce538b902d","slug":"21508857010-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा की करिश्मा, आरजू, सारिफ बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की करिश्मा, आरजू, सारिफ बने चैंपियन
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की 63वीं प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा के जिमनास्ट छाए रहे। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के अंडर-17 में आरजू यादव, अंडर- 19 में करिश्मा और अंडर-14 में सारिफ ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की।
अंडर-14 बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप में आगरा पहले, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर दूसरे और आजमगढ़ मंडल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर प्रथम, आगरा द्वितीय और गोरखपुर मंडल तृतीय स्थान पर काबिज हुआ।
प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। दोपहर 12:30 बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय, जीआईसी प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डा. अनिल वशिष्ठ, जिला क्रीड़ा सचिव डा. चतुर सिंह, डा. यतेंद्र पाल सिंह, आरएन शर्मा, अशोक वर्मा, डा. एसके सिंह आदि की मौजूदगी रही।