फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में पूरे दिन बने रहे जाम के हालात

जिले में पूरे दिन बने रहे जाम के हालात

Sat, 21 Oct 2017 11:08 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिले में पूरे दिन बने रहे जाम के हालात
जाम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव/बेवर/कुसमरा/किशनी/घिरोर। भाई दूज पर जिले भर की यातायात व्यवस्था सुबह से ही ध्वस्त हो गई। भाईदूज पर मायके जाने को निकली बहनों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।


शनिवार को भाईदूज पर भोगांव में जीटी रोड चैाराहा पर पांच घंटे से अधिक जाम लगा रहा। वहीं कुरावली रोड, मैनपुरी रोड पर दोपहर बारह बजे जाम लग गया। पांच घंटे तक लगे जाम को खुलवाने के लिए सिर्फ होमगार्ड ही हांफते दिखे। बेवर में जीटी रोड पर बस स्टैंड के पास, अस्पताल तिराहा, मोटा रोड के पास पूरे दिन जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कुसमरा में यादव नगर चौराहा, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार में जाम के हालात बने रहे। किशनी बाजार में भी पूरे दिन जाम लगा रहा। घिरोर में बाजार के बीच से आम रास्ता होने की वजह से बसों तथा चार पहिया वाहनों के आमने-सामने आ जाने से जाम लग गया। जाम खुलवाने को पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं भाई दूज पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हालात ऐसे रहे कि शनिवार सुुुबह से ही आधा किमी की दूरी तय करने में दुपहिया वाहन चालकों और पैदल रहे लोगों को भी एक घंटा से भी ज्यादा का समय लगा। सिटी पोस्ट आफिस तिराहा, तांगा स्टैंड, सदर बाजार, लेनगंज, संता बसंता चौराहा, लोहा मंडी, बजाजा बाजार की ओर जाना मुश्किल रहा।



जाम के कारण तिपहिया और चार पहिया वाहनों को बाजार में प्रतिबंधित कर दिए जाने के बाद चालक गलियों के रास्ते से होकर गुजरे। नटराज होटल और ओम भंडार वाली गली से तिपहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश से भाई दूज पर पूरे दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed