फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भैया दूज पर बसों का इंतजार करती रहीं बहनें

भैया दूज पर बसों का इंतजार करती रहीं बहनें

Sat, 21 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
भैया दूज पर बसों का इंतजार करती रहीं बहनें
bus - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

शनिवार को भैया दूज पर्व के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाएं नाकाफी रहीं। बस स्टेंड पर भी वाहनों की प्रतिक्षा के लिए कई घंटे यात्रियों ने गुजारे।

भाई दूज पर बसों में आम दिनों की अपेक्षा कई गुना भीड़ नजर आई। हालात यह हो गई कि परिवहन निगम द्वारा किए गए इंतजाम भी नाकाफी रहे। अधिक भीड़ होने के कारण बसों में सीट तो छोड़िए पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। पूरे दिन चले आवागमन के इस क्रम ने ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जगह-जगह जाम की स्थिति रही। जाम को खुलवाने में पुलिसकर्मी व्यस्त नजर आए। अधिक भीड़ के कारण परिवहन निगम की बसों में भी कम पड़ गई। इस कारण लोगों को प्राइवेट वाहनों के सहारा लेना पड़ा। फीरोजाबाद एटा, मैनपुरी, टूंडला आदि स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों ने प्राइवेट डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया। बसों की कमी के चलते यात्री बसों के पायदान व छतों पर बैठना पड़ा। वाहनों की प्रतिक्षा में पूरे दिन यात्री परेशान नजर आए। शहर के नदरई गेट रेलवे पुल व सोरों गेट चौराहा, बिलराम गेट चौराहा, मालगोदाम चौराहा, बस स्टेंड परिसर आदि स्थानों पर पूरे दिन जाम के झाम को खुलवाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed