{"_id":"59ea2eb44f1c1bce538b84dc","slug":"21508519604-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों की भी़ड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में डेंगू से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भले ही विभाग इसे मानने को तैयार न हो। बैंक कालोनी के बाद अब नगर के अवध नगर में दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों का इलाज निजी डॉक्टरों के यहां चल रहा है।
जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर, विभाग इस बात को मानने को तैयार नहीं है। यही नहीं जांच के दौरान डेंगू के मरीज को साधारण बुखार बताकर इनकी संख्या को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में अब तक दो दर्जन से अधिक मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं।
अक्तूबर माह में डेंगू के मरीज मिलने से लोगों की चिंता और बढ़ रही है। नगर के स्टेशन रोड पर बैंक कालोनी में आधा दर्जन से अधिक मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद अब बैंक कालोनी से ही सटे मोहल्ले अवध नगर में भी डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
अवध नगर निवासी विनीत मिश्र पुत्र रवींद्र नाथ मिश्र तथा बव्वल गुप्ता पुत्र दया नारायन गुप्ता में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। विनीता मिश्रा को गंभीर हालत देखते हुए परिजन शुक्रवार की शाम आगरा ले गए। जबकि बव्वल का नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है।
दिवाली के पकवान खाने के बाद अचानक जनपद में फिर से डायरिया तथा बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में बुखार और डायरिया से पीड़ित होने पर दो दर्जन से अधिक मरीज भर्ती कराया गए।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित होने पर घनश्याम, सुनीता देवी, सुशीला देवी, रामबेटी, आफताब नाज, द्रोपदी देवी, शुभम, किशन लाल तथा बुखार से पीड़ित होने पर अनुपमा, सुधा, जमला देवी, विनीता देवी, ऊषा, आसिफ, शिवानी चौहान और केशव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीएमओ डॉ अरविंद गुप्ता का कहना है कि जनपद में वायरल बुखार के मरीज तो हैं। कुछ लोगों में मलेरिया भी निकल रहा है। पर, डेंगू के मरीज मिलने की कोई जानकारी नहीं है। अभी तक जो जांचें कराई गई हैं उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। प्लेटलेट्स कम होने पर लोग खुद ही डेंगू मान रहे हैं जबकि ऐसा नहीं है। कुछ डॉक्टर भी लोगों को गुमराह कर रहे हैं।