{"_id":"59ea27144f1c1b6a678b6c92","slug":"21508517652-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीमारियों ने पसारे पांव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीमारियों ने पसारे पांव, लोग परेशान
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
उपचार के लिए कतार में खड़े मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मौसम बदलने के साथ बीमारियों का कहर टूट रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 600 मरीजों ने इलाज कराया। जांच में अधिकांश मरीजों को मलेरिया, वायरल, टायफाइड निकला।
मौसम के बदलाव के बाद जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। आलम यह है कि सुबह रात को गुलाबी ठंड का लोगों को अहसास हो रहा है। दोपहर को तेज धूप निकलने के चलते लोग सर्दी-गर्मी से बीमारी के शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में 600 मरीजों ने अपना उपचार कराया। जांच में मरीजों को वायरल, मलेरिया और बुखार की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में जिला अस्पताल प्रशासन ने पैथलॉजी, दवा स्टॉक कक्ष और ओपीडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद की। सीएमएस ने बताया कि लोग मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
------------
डेंगू का बढ़ता जा रहा प्रकोप
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक चेता नहीं है। जिले में अब तक डेंगू से दो मौत होने के साथ ही आठ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीज भर्ती हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
-------------
डेंगू के लक्षण
- तेज ठंड और बुखार
- कमर, मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में तेज दर्द
- हल्की खांसी, गले में दर्द और खरास
- शरीर पर लाल-लाल दाने दिखाई देना
- थकावट, भूख न लगना और कमजोरी
- उल्टी और दर्द
----------
ऐसे करें डेंगू से बचाव
- घर में या आस पास पानी 2-3 दिन से ज्यादा पानी जमा नहीं होने दें।
- कूलरों में मिट्टी के तेल का छिड़काव करें। 1-2 दिन बाद घड़ों और बाल्टियों में जमा पानी को हटाते रहें।
- अगर बुखार घर में ठीक न हो रहा हो तो एक बार जांच जरुर करवाएं।
- जितना हो सके बच्चो को पूरी बाजू के कपडे़ पहनाएं।
- घर और गली में कीटनाशक का छिड़काव जरूर करवाएं
- जितना हो सके घर की खिड़कियों को बंद करके रखें।
- कूड़े के डिब्बे मे कूड़ा न जमा होने दें।