{"_id":"59ce8f364f1c1bb8538b50a9","slug":"21506709302-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किशनी क्षेत्र के गांव गंगदासपुर के ग्रामीण राशन की दुकान के आवंटन को निरस्त किए जाने की मांग लेकर भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंगदासपुर गांव के ग्रामीण छह सितंबर को हुए राशन की दुकान के चुनाव को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे 21 दिन तक धरना देते रहे। तीन दिनों से भूख हड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार ने दूसरी पार्टी से मिली भगत कर अवैध वोटरों की मदद से चुनाव कराया है।
तीन दिन से उदयवीर सिंह,रामपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, शीलेश एवं कुलकेश भूख हड़ताल पर हैं। इनमें गुरुवार की रात कुलकेश की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य टीम से परीक्षण कराया।