{"_id":"599edf134f1c1b0f258b4858","slug":"21503584019-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन के साथ केशवधाम में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन के साथ केशवधाम में तैयारियां शुरू
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय समिति की केशवधाम में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाली बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। तैयारियों के क्रम में गुरुवार को पदाधिकारियों ने भूमि-पूजन कर हवन यज्ञ किया गया। संघ के प्रांत प्रचारक हरीश, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, केशवधाम के निदेशक ललित, सतीश, प्रमोद और कुलदीप आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति देकर बैठक की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख संजय गोस्वामी, नगर कार्यवाहक पुष्पेंद्र चौधरी, शिवम गौतम, प्रदीप आशुतोष ब्रजेंद्र, मोहित मलिक, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ठाकुर बच्चू सिंह, सेहन झा, बांकेलाल शर्मा, संजयजी आदि मौजूद रहे। हवन यज्ञ के बाद प्रांत प्रचारक हरीश ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समन्वय समिति की बैठक पर मंथन किया। बैठक में मथुरा, वृंदावन और आगरा के संघ के 25 कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रभार सौंपने के साथ ही व्यवस्थाओं की प्रगति जानी।