फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नीलांचल एक्सप्रेस से टकराए सांड़

नीलांचल एक्सप्रेस से टकराए सांड़

Sat, 05 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
नीलांचल एक्सप्रेस से टकराए सांड़
train
टूंडला (फिरोजाबाद )। कानपुर रेलखंड पर फंफूद और पाता रेलवे स्टेशनों के निकट नीलांचल एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गये। घटना से ट्रेन करीब पौन घंटे लेट हो गई। वहीं छह ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


पुरी से चलकर नई दिल्ली जा रही 12815 नीलांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। ट्रेन सायं साढ़े चार बजे करीब कानपुर रेलखंड के फफूंद-पाता रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तथा अचानक रेलट्रैक पर एक सांड़ आ गया। रेल इंजन से टकराकर सांड़ के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन


चालक ने ट्रेन को रोकते हुए नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। साथ ही चालक ने सांड़ के मांस के अवशेषों को निकालने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। यह ट्रेन वहां से निकलकर सायं छह बजे करीब भदान-कौरारा रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक अन्य सांड़ रेलट्रैक पर आ गया तथा रेल इंजन से टकराकर उसके भी चिथड़े उड़ गए। रेल इंजन के काऊगार्ड में फंसे सांड़ के लोथड़ों को निकालने और काउगार्ड को सही किया गया। साढ़े छह बजे नीलांचल एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पीछे आ रही करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed