{"_id":"597cd5834f1c1ba7098b485c","slug":"21501353347-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती वैन बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती वैन बनी आग का गोला
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
वैन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में शनिवार शाम को सीओ आफिस के सामने अचानक सड़क पर दौड़ रही मारुति वैन आग के गोले में बदल गई। तेज लपटों से घिरी वैन से चालक ने कूदकर जान बचाई। करीब एक घंटा तक वैन जलती रही। बाद में मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। इस बीच करीब दो घंटा तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा।
थाना भोगांव क्षेत्र में शनिवार शाम करीब चार बजे के लगभग अचानक सीओ आफिस के सामने से गुजर रही वैन में आग की लपटें उठता देख लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते वैन से उठ रही लपटें तेजी पकड़ती जा रही थीं। इस बीच चालक वैन की खिड़की खोलकर कूद गया। जीटी रोड पर सड़क के बींचों बीच आग का गोला बनी वैन के पास से भी गुजरने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के पहिये भी थम गए। करीब दो घंटा तक वैन से आग की लपटें उठती रहीं।
इस बीच सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। इस बीच वैन में हल्के धमाकों की आवाज से लोग दहशतजदां रहे। लोगों की मानें तो वैन में गैस सिलेंडर लगा हुआ था। अगर वह फट जाता तो हादसा बड़ा हो सकता था। दो घंटे तक आग के चलते जीटी रोड पर वाहनों के पहिये थमे रहे। वैन को हटाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु हो सका।