फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवि: सभी शिक्षकों को प्रोजेक्ट पर काम करना होगा

विवि: सभी शिक्षकों को प्रोजेक्ट पर काम करना होगा

Thu, 20 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विवि: सभी शिक्षकों को प्रोजेक्ट पर काम करना होगा
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में तैनात सभी नियमित शिक्षकों को छोटे-बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना होगा। शैक्षणिक व्यवस्था, आवासीय संस्थानों को बेहतर बनाने के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर भी काम किया जा सकता है।
विज्ञापन


इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) से सभी शिक्षकों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने बुधवार को बैठक के माध्यम से शिक्षकों को जानकारी भी दे दी है। शिक्षकों से कहा गया है कि वह प्रोजेक्ट तैयार करके अपने विभाग व संस्थान के प्रमुख को दे दें।
विज्ञापन


वह प्रस्ताव आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. सुगम आनंद को प्रस्ताव देंगे, उस पर चर्चा करके काम की स्वीकृति दी जाएगी। शिक्षक को भी जिन भी चीजाें की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। आवासीय संस्थानों के लिए ही नहीं, विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कालेजों को शामिल करके भी प्रोजेक्ट कार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने सभी शिक्षकों को आश्वासन दिया है कि उनको प्रोजेक्ट कार्य को पूरा करने के लिए बेहतर माहौल प्रदान किया जाएगा। संसाधनाें की कमी नहीं होने दी जाएगी। समय-समय पर बाहर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे और उनके व्याख्यान आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने की दशा में यह प्रयास किया जा रहा है।

दो कर्मचारियाें का सम्मान किया जाएगा
आगरा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में दो कर्मचारियों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। जल्द अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बाकी कर्मचारियों को मोटिवेट करना है। इसी तरह गणतंत्र दिवस पर दो शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed