फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गैर इरादतन हत्या में दो को सात साल साल की सजा

गैर इरादतन हत्या में दो को सात साल साल की सजा

Fri, 14 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या में दो को सात साल साल की  सजा
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में शुक्रवार को दो दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ जुवेनाइल कोर्ट में भी मामला चल रहा है।
विज्ञापन



घटना शहर के बीच दिन दहाड़े हुई थी। 31 अक्टूबर 2000 को गांव छौली निवासी वादी मुकेश कुमार अपने बुआ के लड़के लाखन सिंह और मामा राजवीर के साथ जुबली पार्क की मंगल बाजार में खरीददारी के लिए निकला था। तभी वादी मुकेश की जेब में सुभाष नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने हाथ डाला। इस पर लाखन सिंह और राजवीर सिंह ने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन




शोर मचाने पर राजेंद्र के साथी निक्की, संजय दो अन्य ने चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें राजवीर की अस्पताल में मौत हो गई, लाखन सिंह घायल हो गया। इस मामले में वादी मुकेश कुमार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया पुलिस की जांच में संजय का नाम और प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने गैर इरादतन हत्या के इस मामले में संजय और निक्की को सात-सात साल की सजा सुनाई है। दोनों ही दोषी अब तक जमानत पर थे। जिन्हें जेल भेजा गया है। वहीं, राजेंद्र सहित दो के खिलाफ जुवेनाइल कोर्ट में परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed